प्रदेशवासियों को एक बार फिर गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर लू की मार झेलनी पड़ेगी। रविवार को बीकानेर और जोधपुर संभाग में 25 से 30 किलोमीटर रफ्तार की धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
प्रदेश के बीकानेर और जैसलमेर जिलों में लू चलेगी। इसी तरह सोमवार को बांसवाड़ा और डूंगरपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर में गर्म हवाएं चलेगी। जबकि मंगलवार को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और नागौर जिले में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के तापमान की बात करें तो जिलों के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक गर्म बांसवाड़ा रहा। बांसवाड़ा का पारा 45.3 डिग्री रहा। इसके बाद बाड़मेर का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।