राजस्थान में दो दिनों तक तापमान में गिरावट के बाद एक बार फिर गर्मी सताएगी। बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में दो दिन पहले पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने के बाद तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। गुरुवार और शुक्रवार को प्रचंड लू चलने के बाद तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। हालांकि, लू का कहर जारी रहेगा। 25 मई से राजस्थान में नौतपा शुरू होगा, जो दो जून तक चलेगा। ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के शहरों के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर का दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर का पारा 45.1 डिग्री रहा। वहीं उसके बाद धौलपुर सबसे अधिक गर्म रहा। धौलपुर का तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
| शहर |
अधिकतम तापमान |
न्यूनतम तापमान |
| अजमेर |
41.2 |
28.5 |
| भीलवाड़ा |
39.8 |
24.9 |
| अलवर |
42.5 |
30.4 |
| सीकर |
41.2 |
23.5 |
| कोटा |
42.8 |
30.9 |
| बूंदी |
43.0 |
28.0 |
| बाड़मेर |
41.8 |
29.8 |
| जैसलमेर |
42.6 |
29 |
| बूंदी |
42.7 |
27.8 |
| जयपुर |
41.2 |
31.1 |