फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आसमानी बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 8 जिलों में तेज बरसात की संभावना

Mon, 26 Jun 2023 01:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मौसम केंद्र ने प्रदेश के आठ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के 23 जिलों में बरसात की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून ने आते ही अच्छे- बुरे प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरह किसानों को बारिश से खरीफ फसल की अच्छी पैदावार होने की उम्मीदें जागी हैं। वहीं, दूसरी तरफ बारिश के साथ कड़कते बादलों से गिर रही बिजली शोक का कारण भी बन रही हैं। मानसून के पहले ही दिन बिजली गिरने से हुए अलग अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पाली जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान दिनेश (21) पुत्र पन्नालाल चौधरी की मौत हो गई। वह रविवार शाम को खेत में परिजनों के साथ बुवाई करवा रहा था, लेकिन बीज कम पड़ने पर वह और बीज लाने के लिए खेत पर खड़ी बाइक को स्टार्ट करने के लिए जैसे ही उस पर बैठा, आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई। जिससे मौके पर ही दिनेश झुलसकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बारां में 2 चचेरे भाइयों की बिजली गिरने से मौत
जिले के छबड़ा तहसील के पटपड़ी गांव में खेत पर काम कर रहे 2 चचेरे भाइयों पर आकाशीय बिजली बीती शाम गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दोनों भाइयों की मौके पर मौत हो गई। पाली थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि पटपड़ी गांव के रहने वाले हरिराम गुर्जर (46) पुत्र चंपालाल और उसका चचेरा भाई कमल (32) पुत्र कालूराम रविवार शाम खेत में काम करने गए थे। ट्रैक्टर में बीज रखवाने के बाद दोनों खेत की बाड़ पर खड़े थे। इस दौरान कड़कड़ाती बिजली दोनों पर गिर गई। परिजन ग्रामीण दोनों को छबड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस की टीम ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। 
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ में 10 साल की बच्ची की मौत
जिले के भोईखेडा इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। मासूम राधा भोई खेत में काम करने गए अपने माता-पिता के साथ मौजूद थी। अचानक गिरी बिजली ने राधा भोई पुत्री रतन भोई को चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

8 जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज सोमवार से तीन दिन तक प्रदेश में अच्छी बारिश का अनुमान है। 26 से 28 जून तक दक्षिण राजस्थान के 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में
झालावाड़, बारां, कोटा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और उदयपुर शामिल शामिल हैं। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, पाली, नागौर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों के अलावा बाकी के सभी 23 जिलों में 26 से 28 जून तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें