फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टोंक में ट्रक ने ट्रक में मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

Wed, 01 Mar 2023 02:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

राजस्थान में जयपुर-कोटा राजमार्ग पर सोमवार रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़कर आए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
टोंक में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले से होकर गुजरने वाले जयपुर-कोटा राजमार्ग पर सोमवार रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़कर आए तथा पुलिस को सूचना दी। बरोनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी निवाई लेकर आए।

विज्ञापन




बरोनी थानाधिकारी हरीराम ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे हाइवे स्थित बरथल तिराहे पर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान के जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह ट्रक पीछे से साइड में खड़े ट्रक में जा घुसा। इससे ट्रक की केबिन में बैठे मनोज (36) पुत्र कृष्ण, दीपक (28) पुत्र राजेन्द्र, रामभक्त (28) पुत्र अमृतलाल, महावीर (41) पुत्र सतवीर, मगर (45) पुत्र करताराम और मंजीत (32) पुत्र सतवीर निवासी गांव खेदड़ बरवाला हिसार हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी ट्रक की केबिन में फंस गए।

पुलिस ने राहगीरों और क्रेन की मदद से सभी घायलों को ट्रक से बाहर निकाला। एम्बुलेंस से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाई लेकर आए। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मगर और मंजीत को मृतक घोषित कर दिया। चारों गंभीर घायलों की हालत चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया। शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों के आने बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया। थानाधिकारी ने बताया कि मामले में अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। दोनों मृतक और गंभीर घायल सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें