फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: केस हारने के डर से जज को ही दे दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Sun, 03 Oct 2021 10:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

केस हारने के डर से त्रिलोकचंद शर्मा ने जज को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्र लिखा था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी ये एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने जज को ही जान से मारने की धमकी दे दी। यह धमकी उसने गुमनाम पत्र के माध्यम से दी, जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले शख्स की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। 

विज्ञापन


क्या है मामला 
50 वर्षीय त्रिलोकचंद शर्मा का केस बूंदी के जिला न्यायालय में चल रहा था। उन्हें डर था कि वह केस हार जाएंगे। ऐसे में उन्होंने केस की सुनवाई कर रहे जज को धमकी भरा पत्र लिख दिया। इस पत्र में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। खास बात यह है कि त्रिलोकचंद शर्मा ने यह पत्र बिना अपने नाम के भेजा था। 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस 
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है, अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें