फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में 48 घंटे में 10 बच्चों की मौत, गहलोत और ओम बिरला ने जताई चिंता

Fri, 27 Dec 2019 09:28 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन सरकारी अस्पताल में पिछले 48 घंटे के भीतर दस बच्चों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की तरफ से पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अब इस मामले पर कोटा से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि कोटा के एक मातृ एवं शिशु अस्पताल में 48 घंटे में 10 नवजात शिशुओं की असामयिक मौत का मामला चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
 
कोटा में नवजात शिशुओं की मौत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों को भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 




अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक 23 दिसंबर को छह बच्चों की मौत हुई, जबकि 24 दिसंबर को चार बच्चों ने दम तोड़ा।  कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले छह सालों में इस अस्पताल में 6600 से ज्यादा नवजात शिशुओं की मौत हो चुकी है। 2019 में अब तक 940 बच्चों की मौत चुकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें