फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का कुचामन में ठहराव, सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 19 Jun 2023 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को कुचामन के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्हें कुचामन रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और इस ट्रेन के कुचामन सिटी स्टेशन पर ट्रेनों की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर कुचामन विकास समिति के पदाधिकारी और शहर के प्रबुद्धजन के साथ रेलवे स्टाफ भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर संसदीय क्षेत्र के कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का ठहराव प्रारंभ करवाया। सांसद की मांग पर ही रेल मंत्रालय ने जैसलमेर जम्मूतवी और बाड़मेर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत किया है।

विज्ञापन


कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह से बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया है। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सहित कई सामाजिक सामाजिक संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।

जन समस्याओं को भी सुना...
सांसद बेनीवाल ने रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम करने के बाद कुचामन शहर में जन समस्याओं को भी सुना। सांसद ने विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को टेलीफोन पर निर्देश दिए। कुचामन में सांसद को लोगों ने कुचामन रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति दिलवाने, रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बनाने, गुढ़ा साल्ट को परिवहन सेवाओं से जोड़ने, रूपपुरा पंचायत के ग्राम टोरड़ा को विद्युत की सिटी लाइन से जुड़वाने और कई गांवों में बदहाल सड़कों की स्थिति सुधरवाने सहित कई जन समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन


यह कहा सांसद ने...
बेनीवाल ने कहा कि नागौर और डीडवाना रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित किया जा चुका है और कुचामन, नावां, मकराना, लाडनूं, खाटू और मुंडवा आदि स्टेशनों को भी इस योजना में चयन करने की मांग को लेकर प्रस्ताव भेजा हुआ है। वहीं, समय-समय पर जिले में ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा लोक सभा में उठाया और मंत्रालय को भी अवगत करवाया है। सांसद ने कहा, जिले के केंद्र से जुड़े कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन सहित तमाम मुद्दों को उन्होंने लोक सभा में पूरी सक्रियता के साथ सरकार के समक्ष उठाया और कुचामन सहित जिले के विकास के लिए वो संकल्पित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें