फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: AAP नेता पालीवाल बोले- महारैली से BJP-कांग्रेस बौखलाई,सियासी तंबू उखड़ने के डर से सफाई देने को मजबूर

Mon, 19 Jun 2023 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनावी आगाज कर दिया है। इसी तरह सत्तारूढ़ कांग्रेस की तरफ से सीएम गहलोत महंगाई राहत कैंप के माध्यम से संवाद कर रहे हैं और बीजेपी भी केंद्रीय नेतृत्त्व के भरोसे मीटिंग-मीटिंग खेल रही है।
 
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुई चुनावी रैली ने बीजेपी-कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। यह बात आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने प्रेस वक्तव्य में कही। पालीवाल ने कहा, राजस्थान के श्रीगंगानगर में अरविंद केजरीवाल की एक रैली का असर ये हुआ कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों की नींद हराम हो गई। दोनों दलों के नेता अब प्रेसवार्ता कर अपनी पार्टी को भ्रष्टाचार मुक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि अरविंद केजरीवाल जी ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार पर जो भी आरोप लगाए वो कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बल्कि ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें जनता लंबे अरसे से झेल रही है।

विज्ञापन


पालीवाल ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की रैली को खराब करने की कोशिश की है, उससे लगता है कि अब इनकी उलटी गिनती शुरू हो गई। आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पनपे भ्रष्टाचार में बीजेपी भी उतनी ही जिम्मेदार है, जितनी कांग्रेस। लेकिन जब अरविंद केजरीवाल जी ने भ्रष्टाचार की बात की तो बीजेपी को भी मिर्ची लग गई। क्योंकि बीजेपी से जनहित के मुद्दे और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात नहीं की जाती। वो सिर्फ जाति धर्म पर आधारित राजनीति करती है।

पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की राजनीति अब कुछ दिन की बची है, क्योंकि जनता सब समझ चुकी है। जिन बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस शासनकाल में कभी विपक्ष की भूमिका भी ईमानदारी से नहीं निभाई वो अब जनता के बीच जाकर किस मुंह से वोट मांगेंगे। इसलिए जनता आगामी चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब देने वाली है।
विज्ञापन


'श्रीगंगानगर रैली को देखकर बीजेपी और कांग्रेस के होश उड़ गए'
नवीन पालीवाल ने कहा कि सच तो यह है कि केजरीवाल जी की श्रीगंगानगर रैली को देखकर बीजेपी और कांग्रेस के होश उड़ गए हैं। क्योंकि श्रीगंगानगर रैली में जिस तरह से हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों में अरविंद केजरीवाल का क्रेज देखा गया। उससे इन दोनों ही दलों को अपने सियासी तंबुओं के उखड़ने का एहसास हो गया है। इसलिए पहले तो इन्होंने महारैली को खराब करने की कोशिश की जब रैली खराब नहीं कर सके, तो अब प्रेसवार्ता कर लोगों को सफाई देते घूम रहे हैं।

पालीवाल ने कहा कि राजस्थान की जनता के सामने अब आम आदमी पार्टी के रूप में एक सशक्त विकल्प मौजूद है, जो ना तो कांग्रेस बीजेपी से डरता है, औऱ ना ही भ्रष्टाचार के नाम पर किसी से भी समझौता करता है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता तीसरे और मज़बूत विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रही है । आम आदमी पार्टी दिल्ली पंजाब की जनता की कसौटी पर खरी उतरी है। अब राजस्थान की जनता को बेहतर शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था, बिजली-पानी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के लिए आम आदमी पार्टी से बड़ी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें