फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से छह महीने के पैंथर की मौत, PM के बाद होगा अंतिम संस्कार

Wed, 28 Dec 2022 04:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक पैंथर के बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पैंथर की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक पैंथर के बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर वनपाल शकुंतला सैनी मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच की। वन विभाग ने पैंथर के बच्चे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना चौथा का बरवाड़ा पाउडर फाटक के पास हुई, पैंथर के बच्चे की उम्र छह महीने बताई जा रही है।

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों का कहना है, पशु चिकित्सक से पैंथर का पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। वनपाल शकुंतला सैनी ने बताया, सुबह रेलवे लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे एक कर्मचारी ने पैंथर जैसा एक जानवर रेलवे पटरी पर पड़े होने की सूचना दी थी, जिसे लेकर वह वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। जहां उन्हें मृत पैंथर का शव मिला।

बड़ी संख्या में पैंथर पाए जाते हैं...
वन विभाग का कहना है, इस इलाके में बड़ी संख्या में पैंथर पाए जाते हैं। साथ ही उन्हें अंदेशा है कि पैंथर की मां भी कहीं आसपास होगी। पटरी के पास एक मरी हुई गाय पड़ी थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पैंथेर का बच्चा गाय को खाने आया होगा, जिसकी वजह से ट्रेन की चपेट में आ गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें