फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में एक साल और बढ़ाया जाएगा पंचायत सहायकों का कार्यकाल : सचिन पायलट

Tue, 09 Jul 2019 11:11 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान में पंचायत सहायकों का कार्यकाल एक साल बढ़ेगा। ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों के कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

पायलट ने शून्यकाल में इस संबंध में उठाये गये मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुये बताया कि पंचायत सहायकों के लिए जो व्यवस्था दो वर्ष पहले बनाई गई थी उसको आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अनुसार प्रतिवर्ष इनके कार्यकाल को एक-एक वर्ष के लिए बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 26,383 पंचायत सहायक हैं जिनको प्रतिमाह 6 हजार रुपये दिए जा रहे है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें