फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी, सबसे ज्यादा पद महिलाओं के लिए

Thu, 24 Sep 2026 10:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1.30 लाख से अधिक वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी पूरी हो गई है। चार आदिवासी बहुल जिलों में सभी सरपंच पद ST के लिए आरक्षित हुए, जबकि बाड़मेर में आपत्ति के बाद पूरी लॉटरी दोबारा कराई गई।
विज्ञापन
प्रदेश भर से चुनी जाए्ंगी 7200 महिला सरपंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए उपखंड मुख्यालयों पर आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में सरपंच के 14,403 और वार्ड पंच के 1,30,584 पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। राज्य के 41 जिलों में पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के तहत यह प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन


7,200 सरपंच पद महिलाओं के लिए
आरक्षण लॉटरी के बाद प्रदेश में करीब 7,200 सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। सरपंच के कुल 14,403 पदों में अनुसूचित जनजाति के लिए 3,058, अनुसूचित जाति के लिए 2,493 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1,961 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं 1,30,584 वार्ड पंच पदों में एससी के लिए 21,962, एसटी के लिए 19,117 और ओबीसी के लिए करीब 15 हजार पद आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण के आधार पर संबंधित ग्राम पंचायतों में आगे चुनाव प्रक्रिया संचालित होगी।

चार जिलों में सभी सरपंच पद एसटी के लिए
बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूंबर की सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच के कुल 1,253 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें डूंगरपुर के 442, बांसवाड़ा के 327, प्रतापगढ़ के 277 और सलूंबर के 207 पद शामिल हैं। इन चार जिलों में सरपंच पदों के लिए एसी और ओबीसी आरक्षण नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उदयपुर: सतीश पूनिया का गहलोत पर तीखा हमला, बोले- बुजुर्ग हो गए हैं पूर्व सीएम, सत्ता जाते ही दिखने लगीं कमियां

अक्टूबर में शुरू हो सकती है चुनाव प्रक्रिया
लॉटरी के बाद प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच और सरपंच के आरक्षण का विवरण राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। इसके बाद आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। संभावना है कि सितंबर के अंत तक चुनाव कार्यक्रम जारी हो सकता है और अक्टूबर के पहले सप्ताह से अधिसूचना व नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो। हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी की जानी है।
विज्ञापन


बाड़मेर में दोबारा निकली लॉटरी
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान बाड़मेर पंचायत समिति में आरक्षण को लेकर आपत्ति सामने आई। शुरुआती लॉटरी में कपूरड़ी ग्राम पंचायत को एससी के लिए आरक्षित किया गया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पंचायत में एससी आबादी नहीं है। आपत्ति सही पाए जाने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने बाड़मेर पंचायत समिति की पूरी लॉटरी निरस्त कर दोबारा लॉटरी निकालने के आदेश दिए। इसके बाद नए सिरे से लॉटरी की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें