फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: राजेंद्र राठौड़ ने बेटे-बहू को चुनाव मैदान में उतारा, फिल्मी गीत गाकर कार्यकर्ताओं से मांगे वोट

Fri, 23 Oct 2026 04:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/चुरू

सार

राजस्थान भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने चूरू में बेटे पराक्रम सिंह और पुत्रवधू कनिका सिंह को जिला परिषद चुनाव में उतारा। नामांकन सभा में उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया, एकजुटता की अपील की और फिल्मी गीत गाकर वोट मांगे।

विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मियों के बीच अपने बेटे पराक्रम सिंह और पुत्रवधू कनिका सिंह की सियासी लॉन्चिंग कर दी। पराक्रम एवं कनिका, दोनों को पार्टी ने जिला परिषद के सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। चूरू मुख्यालय पर जिला परिषद सदस्य पदों के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए पर्चे दाखिल किए।

विज्ञापन


इस अवसर पर चुनावी नामांकन सभा में राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं के सिर्फ गिले-शिकवे ही दूर नहीं किए, फिल्मी गीत गाकर अनोखे अंदाज में वोट मांगे। राठौड़ का गीत कार्यकर्ताओं को ही संबोधित था, वह था-‘अहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तों, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों”।  इस बार चूरू में जिला प्रमुख का पद सामान्य वर्ग के लिए है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि चुनाव में पार्टी बहुमत हासिल करती है तो राठौड़ के पुत्र या पुत्रवधू में से किसी एक को जिला प्रमुख पद का दावेदार बनाया जा सकता है।

कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील
नामांकन सभा में राजेंद्र राठौड़ ने टिकट बंटवारे के बाद नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं के समक्ष झोली फैलाकर गिले-शिकवे दूर करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि टिकट किसी एक ही व्यक्ति को मिल सकता है, इसलिए जो कार्यकर्ता वंचित रह गए हैं, उन्हें मन में किसी भी प्रकार की कसक नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जुटने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


पढे़ं: 'अरुणाचल में भारत-चीन सैनिकों के बीच तनाव बरकरार': आईटीबीपी के डीजी ने बताई स्थिति, और क्या-क्या कहा?

कहा- कभी जातगित भेदभाव नहीं किया
उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार कार्यरत है और अब ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए तीसरा इंजन जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार निकाय चुनावों में जीत दर्ज की थी, उसी प्रकार पंचायती राज चुनावों में भी सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी जातिगत भेदभाव नहीं किया और न ही कोई शक्ति उन्हें खरीद सकती है।
विज्ञापन


विधायक हरलाल सहारण ने कहा-गांवों में पार्टी की जीत जरूरी
समारोह में विधायक हरलाल सहारण ने राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण निकायों में पार्टी की जीत आवश्यक है। सहारण ने कहा कि यमुना जल समझौते के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री शर्मा को सदैव उसी प्रकार सम्मान के साथ याद किया जाएगा, जिस प्रकार कुंभाराम आर्य को याद किया जाता है। इसके अतिरिक्त. चूरू जिले को मरुस्थलीय जिला घोषित किए जाने का उल्लेख करते हुए सहारण ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने चुनाव मैदान में डटे कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार की सौदेबाजी से दूर रहने की हिदायत दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें