फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर रेल यात्रियों को राहत: 48 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे, अक्तूबर-नवंबर में रहेंगे लागू

Mon, 05 Oct 2026 04:51 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

त्योहारों के मौसम में बढ़ती प्रतीक्षा सूची को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान से चलने और राज्य से गुजरने वाली 48 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से 135 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के मौसम में रेलगाड़ियों में लगातार बढ़ रही प्रतीक्षा सूची से यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने राजस्थान से चलने और राज्य से गुजरने वाली 48 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अलग-अलग श्रेणियों के 135 अतिरिक्त डिब्बे लगाने की घोषणा की है। इस व्यवस्था से आगामी त्योहारों पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यात्रियों की बढ़ती आवक और लंबी प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। इन रेलगाड़ियों में मुख्य रूप से थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। यह अस्थायी बढ़ोतरी मुख्य रूप से अक्तूबर और नवंबर के दौरान लागू रहेगी।

जयपुर और अजमेर मार्ग की प्रमुख गाड़ियों में व्यवस्था

जयपुर और अजमेर रेल मंडल की कई प्रमुख गाड़ियों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जा रहे हैं। गाड़ी संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर रेलसेवा में 1 से 31 अक्तूबर तक एक प्रथम एसी, एक द्वितीय एसी और एक तृतीय एसी डिब्बा बढ़ाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी में जयपुर से 1 से 31 अक्तूबर तथा उदयपुर से 2 अक्तूबर से 1 नवंबर तक एक साधारण श्रेणी डिब्बा जोड़ा जाएगा। गाड़ी संख्या 19611/19614 तथा 19613/19612 अजमेर-अमृतसर रेलसेवा में अजमेर से 1 से 15 अक्तूबर और अमृतसर से 2 से 16 अक्तूबर तक एक-एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। गाड़ी संख्या 19625/19626 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस में 4 से 12 अक्तूबर के दौरान एक स्लीपर डिब्बा बढ़ेगा।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 22987/22988 अजमेर-आगरा फोर्ट में पूरे अक्तूबर महीने में दो साधारण डिब्बे जोड़े जाएंगे। गाड़ी संख्या 20995/20996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस तथा 09627/09628 अजमेर-सोलापुर स्पेशल में भी एक-एक स्लीपर डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।

जोधपुर और बीकानेर मंडल की ट्रेनों का विस्तार
जोधपुर और बीकानेर मंडल से संचालित कई दूरगामी रेलगाड़ियों में भी डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है। गाड़ी संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर तथा 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में अक्तूबर के दौरान दो स्लीपर और तीन साधारण डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं।

जोधपुर से वाराणसी सिटी के बीच चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों (14854/14853, 14864/14863 और 14866/14865) में 1 अक्तूबर से 1 नवंबर तक एक-एक तृतीय एसी डिब्बा अतिरिक्त लगाया जाएगा। गाड़ी संख्या 14807/14808 जोधपुर-दादर और 20483/20484 भगत की कोठी-दादर में एक तृतीय एसी तथा दो स्लीपर डिब्बे जोड़े जाएंगे। बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला (22464/22463) में 3 अक्तूबर से 1 नवंबर तक एक तृतीय एसी, एक स्लीपर और एक साधारण डिब्बा बढ़ेगा।

14714/14713 दिल्ली सराय-सीकर और 12463/12464 दिल्ली सराय-जोधपुर में भी एक-एक थर्ड एसी, स्लीपर और साधारण श्रेणी का डिब्बा अतिरिक्त जोड़ा जाएगा। जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा में दो थर्ड एसी व एक स्लीपर कोच बढ़ेगा।

साधारण श्रेणी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
दैनिक और स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने साधारण श्रेणी के डिब्बों में भी भारी बढ़ोतरी की है। गाड़ी संख्या 19617/19618 मदार-रेवाड़ी, 19620/19619 रेवाड़ी-फुलेरा, 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार, 59633/59634 रेवाड़ी-रींगस, 19622/19621 रेवाड़ी-फुलेरा और 59630/59629 फुलेरा-जयपुर रेलसेवाओं में 1 से 31 अक्तूबर तक पांच-पांच द्वितीय साधारण कोच लगाए जाएंगे।

श्रीगंगानगर-अंबाला, हनुमानगढ़-जयपुर, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर-बठिंडा और बठिंडा-धुरी रेलसेवाओं में चार-चार साधारण डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। भिवानी से संचालित होने वाली भिवानी-कालका, भिवानी-ढेहर का बालाजी तथा भिवानी-मथुरा एक्सप्रेस में तीन-तीन साधारण कोच की बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त हिसार-जयपुर और जयपुर-बठिंडा रेलसेवाओं में भी अक्तूबर माह के दौरान चार-चार साधारण डिब्बे जोड़े जाएंगे, जिससे आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

लंबी दूरी की एक्सप्रेस गाड़ियों में विशेष इंतजाम
लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दक्षिण और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी विशेष इंतजाम किए हैं। गाड़ी संख्या 22497/22498 श्रीगंगानगर-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से 5 से 26 अक्तूबर और तिरुच्चिरापल्ली से 9 से 30 अक्तूबर तक एक तृतीय एसी डिब्बा जोड़ा जाएगा। इसी तरह 20481/20482 भगत की कोठी-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच बढ़ेगा।

गाड़ी संख्या 20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से 4 से 25 अक्तूबर तथा पुरी से 7 से 28 अक्तूबर के बीच एक अतिरिक्त तृतीय एसी डिब्बा लगाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस और बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक ट्रेनों में भी एक-एक स्लीपर तथा एक-एक तृतीय एसी कोच बढ़ाया जा रहा है। श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस और दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस में 1 से 16 अक्तूबर के बीच एक-एक स्लीपर कोच की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें