फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्यसभा चुनाव पर बोले पूनिया- मुकाबला रोचक होगा और दोनों सीट पर भाजपा जीतेगी

Tue, 31 May 2022 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब देने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सामने आए हैं। साथ ही कहा है कि मुकाबला रोचक भी होगा और उसका परिणाम भी अच्छा होगा, दोनों सीटों पर भाजपा जीतेगी।
 
विज्ञापन
पूनिया ने कहा कि भाजपा के समर्थन से सुभाष चंद्रा निश्चित रूप से राज्यसभा चुनाव जीतेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर सियासत भी जोरों पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब देने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सामने आए हैं। साथ ही कहा है कि मुकाबला रोचक भी होगा और उसका परिणाम भी अच्छा होगा, दोनों सीटों पर भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन

 
बता दें कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप पर कहा कि कांग्रेस जो खुद करती है, वही आरोप लगाती है इन आरोपों में कोई प्रमाणिकता नहीं है। पूनिया ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा वरीयता के हिसाब से हमारे पास में 30 वोट अधिशेष थे। पिछली बार भी हमने दूसरा उम्मीदवार खड़ा किया था। इस बार भी लगभग ऐसी स्थिति थी और हम लोगों ने केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार और प्रदेश के पार्टी के सभी नेताओं से सलाह कर वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। उनका नामांकन विधिवत रूप से 2 सेट में दाखिल किया गया है। उसमें गुलाबचंद कटारिया, मैं स्वयं, वसुंधरा राजे और राजेन्द्र राठौड़, हम सब उनके प्रस्तावक हैं।
 
पूनिया ने कहा कि विधानसभा में हमारे पास में जो दूसरी सीट थी उस पर हमने सुभाष चंद्रा का समर्थन किया है। हमारे पार्टी के 30 विधायक सुभाष चंद्रा का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा के समर्थन से सुभाष चंद्रा निश्चित रूप से राज्यसभा चुनाव की यह सीट अच्छे से जीतेंगे। सुभाष चंद्रा मूलरूप से राजस्थान के फतेहपुर के रहने वाले हैं, और माटी पर आए हैं। व्यापार के लिए मारवाड़ी-राजस्थानी लोग पूरे देश में जाने जाते हैं। चंद्रा व्यापार के लिए हरियाणा थे और वापस अपनी जड़ों पर आए हैं और इसी लिहाज से हमने उनका स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें