फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gehlot vs Kirorilal On ED Action: 'चोर मचाए शोर...ऐसे थानेदार बन गए, जिन्हें राष्ट्रपति तक का नाम मालूम नहीं'

Sun, 11 Jun 2023 09:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम अशोक गहलोत के ईडी कार्रवाई वाले बयान पर पलटवार किया है। किरोड़ीलाल ने कहा, चोर मचाए शोर...यहां ऐसे-ऐसे थानेदार बन गए, जिन्हें राष्ट्रपति तक का नाम भी मालूम नहीं। बता दें कि सांसद मीणा जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब के डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे थे।
 
विज्ञापन
सांसद किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम अशोक गहलोत के उस सवाल का जवाब दिया है, जिसमें गहलोत ने कहा था कि जहां-जहां चुनाव होते हैं केंद्र सरकार ईडी भेज देती है। पलटवार में डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा है कि यह तो वही बात हो गई 'चोर मचाए शोर'।

विज्ञापन


सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने आगे कहा कि अब वह पांच हजार करोड़ का और घोटाला सामने लाएंगे। सांसद मीणा ने शनिवार रात जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब के डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे थे। सांसद ने कहा, पेपर लीक मामले में अब उन लोगों को क्या न्याय मिलेगा, जो नौकरियों से वंचित रह गए? क्योंकि पेपर लीक मामले के दौरान जिन लोगों की नौकरियां लगी हैं। उनमें ऐसे-ऐसे थानेदार बन गए, जिन्हें राष्ट्रपति तक का नाम मालूम नहीं है। राजस्थान में करीब एक करोड़ 12 लाख बच्चों ने अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 67 लाख ने परीक्षा भी दी। उन बच्चों के भविष्य के साथ राजस्थान की गहलोत सरकार ने खिलवाड़ किया है।

अब ED आ गई है...
आगे बोलते हुए डॉ मीणा ने कहा कि अब राजस्थान में ईडी आ गई है। इसलिए पेपर चाहे थानेदार का हो, रीट का हो, आरएएस भर्ती का हो, अध्यापक भर्ती का या फिर काले धन को सफेद धन में बदलने का मामला हो, सबकी जांच अब ईडी करेगी। ऐसा विश्वास है।
विज्ञापन




'ED को भ्रष्टाचार के प्रमाण तो अब मैंने दिए हैं'
सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही में बयान दिया था कि केंद्र सरकार जहां-जहां राज्यों में चुनाव होते हैं, वहां ईडी को भेज देती है। इस पर डॉ किरोड़ीलाल ने कहा है कि ED को भ्रष्टाचार के प्रमाण तो अब मैंने दिए हैं। ईडी उसी समय काम करती है, जब उनके पास भ्रष्टाचार के प्रमाण पहुंचे और ईडी बिना प्रमाण के कहीं भी नहीं जाती।
विज्ञापन


पांच हजार करोड़ रुपये का और करेंगे खुलासा...
डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि आईटी सेक्टर में जिस तरह उन्होंने पांच हजार करोड़ रुपये घोटालों के सबूत दिए हैं। उसी तरह पांच हजार करोड़ के घोटाले और सामने लाएंगे, जिसमें राजस्थान के कई बड़े नेता और ब्यूरोक्रेट्स सामने आएंगे। सांसद मीणा ने कहा कि जिस तरीके से होटलों में गहलोत के बेटे और रतनकांत शर्मा ने बेनामी संपत्ति का इस्तेमाल किया है। उसका भी मैंने खुलासा किया है और आगे और करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी हर सूरत में बेनकाब होना चाहिए फिर चाहे वह कोई भी हो, बेरोजगार युवाओं को तो इसी से तसल्ली हो जाएगी, जब इतने बड़े-बड़े लोग ED, थानों और जेलों के चक्कर काटेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें