फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने पकड़ी स्मैक की खेप, ट्विटर पर लिखा, 'जिसकी हो वो आकर ले जाए'

Wed, 17 Jul 2019 05:18 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक - फोटो : राजस्थान पुलिस ट्विटर हैंडल
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने आज नशीले पदार्थ स्मैक की खेप पकड़ी और अपनी इस कार्रवाई को ट्विटर पर बेहद चुटीले अंदाज में पोस्ट किया। राजस्थान पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर किसी की स्मैक खो गई है तो वह हमसे संपर्क करे। इसके साथ ही पुलिस ने चुटकी लेते हुए मुफ्त रहने और खाना देने का वादा भी किया है। 

विज्ञापन


लिखा, 'क्या किसी की स्मैक खो गई है? अगर हां तो यह हमारे पास है! अगर आप इसे वापस ले जाना चाहते हैं तो हमसे जल्द से जल्द संपर्क करें अन्यथा यह हमेशा के लिए खो जाएगी। हम मुफ्त रहने और खाने का वादा करते हैं! इसलिए जल्दी करें।' ट्वीट में पुलिस ने नारकोटिक्स ब्यूरो को टैग भी किया है। 


 

अन्य राज्यों की पुलिस भी कर चुकी हैं ऐसे ट्वीट

पुलिस द्वारा इस तरह का ट्वीट कोई पहली बार नहीं किया गया है। इससे पहले असम, बंगलूरू और मुंबई पुलिस ने भी ऐसे ट्वीट किए हैं। ट्विटर यूजर्स ने राजस्थान के इस पुलिस की तुलना पूर्व में किए गए असम पुलिस के एक ट्वीट से भी की। 

विज्ञापन


बता दें कि असम पुलिस ने कैनबिस पकड़ने के बाद ट्वीट किया था, 'क्या कल रात किसी का बड़ी मात्रा में (590 किलो) कैनबिस और एक ट्रक चगोलिया चेक पॉइंट के पास खो गया है। घबराएं नहीं, हमें यह मिल गया है। ढुबरी पुलिस से संपर्क करें। वो आपकी हर हालत में मदद करेंगे।'



राजस्थान पुलिस के इस ट्वीट को यूजर्स की ओर से खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुल मिलाकर राजस्थान पुलिस का ट्वीट यह भी बताता है कि पुलिस केवल डंडे का ही नहीं बल्कि ह्यूमर का इस्तेमाल करना भी जानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें