फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सेब की पेटियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, छह आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2019 03:14 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

  • राजस्थान पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी
  • शराब की कीमत 25 लाख
  • मौके से छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक शराब से भरे ट्रक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में बीकानेर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक ट्रक से अवैध शराब की 243 पेटियां और ट्रक के पीछे चल रही एक कार से अवैध शराब की 11 पेटियां बरामद कीं।

विज्ञापन


थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में सेब के नीचे शराब की पेटियां छुपाकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने नाकाबंदी की तथा शराब से भरे हुए ट्रक को जब्त किया।

अमर सिंह ने बताया कि ट्रक के पीछे एक कार भी चल रही थी उसे भी हमने रुकवाया जिसके बाद उसमें से भी पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बरामद की गई अवैध शराब की कीमत 25 लाख रूपये बताई जा रही है। ट्रक में सवार संदीप कुमार (29), राजेंद्र कुमार (29) और कार में सवार मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार जाट, अनिल कुमार और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें