फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जाटव बस्ती में पुलिस-प्रशासन ने ट्यूबवेल खुदाई बंद कराई, विरोध में धरना, एक की मौत

Wed, 26 Jul 2023 04:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली जिले में जाटव बस्ती में पुलिस-प्रशासन ने ट्यूबवेल खुदाई बंद कराई तो उसके विरोध में लोगों ने धरना दिया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 
 
विज्ञापन
करौली में अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र की खेड़ी ग्राम पंचायत की जाटव बस्ती के लोगों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए भामाशाह ट्यूबवेल खुदाई का कार्य करा रहा था। इसे पुलिस-प्रशासन ने बंद कर दिया। इसके विरोध में जाटव बस्ती के ग्रामीण धरना दे रहे हैं। इस दौरान खेड़ी निवासी मांगीलाल जाटव की मौत हो गई। 

विज्ञापन


दलित मांगीलाल जाटव की मौत पानी की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने के दौरान हुई। इससे लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस दौरान पुलिस पर लाठियां भांजने का आरोप लगाया है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों और परिजनों ने धरने के दौरान व्यक्ति की मौत का आरोप गाया। राजकीय अस्पताल में प्रदर्शन कर विरोध जताया। सूचना पर थानाधिकारी ब्रजेश मीना और पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुचे। ग्रामीणों से समझाइश देने का प्रयास किया। ग्रामीणों और पुलिस में झड़प भी हुई। पुलिस ने हल्का बलप्रयोग किया। 

इसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठियां भांजने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख उपखण्ड अधिकारी गौरव मित्तल, तहसीलदार पृथ्वीराज मीना, पुलिस उपाधीक्षक अमरसिंह मीना, थानाधिकारी ब्रजेश मीना, बालघाट थानाधिकारी अबजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचा। मामले को लेकर देर रात हिंडौन के एएसपी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें