फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में जनवरी से मिलेंगे तीन रियायती सिलेंडर

Tue, 25 Dec 2012 12:38 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में रियायती सिलेंडर न मिल पाने की समस्या अब जल्द ही दूर होने वाली है। राज्य सरकार ने जनवरी से लोगों को सिब्सिडी वाले तीन गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है। इस तरह जनता को सालभर में सिब्सिडी वाले नौ गैस सिलेंडर मिल सकेंगे।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद मंत्री परसादी लाल मीणा ने इसकी घोषणा की। उन्होंने जेएलएन मार्ग पर इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए तत्पर है और हर जरूरी कदम उठायेगी। अभी सिब्सिडी वाले तीन सिलेंडरों पर केंद्र सरकार से बात चल रही है। जनवरी तक सरकार का काई फैसला आने या न आने पर भी राज्य सरकार की ओर से लोगों को तीन सिलेंडर उपलब्ध कराये जाएंगे।

दूसरी तरफ उपभोक्ता रियायती गैस सिलेंडर पाने के लिए भटक रहे हैं। रियायती रसोई गैस कनेक्शन के लिए पेट्रोलियम कम्पनियों ने हाल ही में पात्र उपभोक्ताओं की सूची जारी की है। कंपनियों ने जिन लोगों के फार्म रद्द किए गए हैं, उन्हें कारण नहीं बताया है। ऐसे में ग्राहक को एजेंसियों पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें