राजस्थान में अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा। यह व्यवस्था जनवरी से पूरे राज्य में शुरू होगी। लोग ऑनलाइन आवेदन के जरिए अपनी सुविधानुसार टेस्ट का दिन और समय तय कर सकेंगे।
परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पवन आरोड़ा ने बताया कि बीकानेर में ऑनलाइन आवदेन व्यवस्था आज से शुरू की जा रही है। आवेदन करने वालों के 27 दिसंबर से टेस्ट शुरू हो जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जयपुर में लर्निंग लाइसेंस की ऑनलाइन व्यवस्था सफल होने के बाद इसे जनवरी से पूरे राज्य में लागू किया जायेगा है।
ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था के तहत शुल्क जमा करने के लिए आरटीओ कार्यालय में अलग से काउंटर बनाये जायेंगे। लाइसेंस बनाने की प्रकिया से पहले आवेदकों को 20 मिनट की फिल्म के माध्यम से वाहन संचालन सम्बंधी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 10 स्लॉट तय किए गए हैं। आवेदन की पुरानी व्यवस्था भी साथ-साथ चलती रहेगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क पहले जैसा ही रहेगा।