गोविंद डोटासरा और राजेंद्र राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छा हुआ उनकी बुढ़ापे में शादी हो गई, नहीं तो वे कुंवारे मर जाते। जो शेखावाटी के लिए अच्छा नहीं होता। सीकर अभिभाषक संघ की ओर से आज जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में पीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा पर हमला बोलते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है।
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया बखान
इस अवसर पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य योजना व कर्मचारियों के लिए लागू की गई ओ पी एस योजना को लेकर पूरे देश में पूरे देश में चर्चा हो रही है। इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सचिन पायलट के मुद्दे पर साधी चुप्पी
पत्रकार वार्ता में पत्रकारों द्वारा सचिन पायलट के ऊपर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साधते हुए गोविंद डोटासरा ने कहा कि मुझे इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है और इस बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने में सफल होगी।