फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उड़ान के दौरान यात्री की बिगड़ी तबीयत, इंडिगो फ्लाइट की जयपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 19 Aug 2026 09:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को सूरत से आई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं, जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट लगातार आठवें दिन छह घंटे से अधिक देरी से प्रभावित रही।
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरत से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को उड़ान के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट क्रू ने मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत स्थिति संभालते हुए जयपुर एयरपोर्ट को इसकी सूचना दी। इसके बाद विमान ने शाम 5:36 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने यात्री को विमान से बाहर निकाला और तत्काल चिकित्सा सहायता दी। इसके बाद यात्री को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6852 सूरत से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान यात्री की तबीयत बिगड़ने पर क्रू ने जयपुर एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम की व्यवस्था के लिए सूचना दी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: 21 सितंबर को महापौर का चुनाव, 22 को उपमहापौर के लिए मतदान; जानें नतीजे कब आएंगे

वहीं, जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट SG-5157 में देरी का सिलसिला लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। फ्लाइट के शाम 5:55 बजे रवाना होने का निर्धारित समय था, लेकिन छह घंटे से अधिक की देरी के बाद इसके रात 12:05 बजे रवाना होने की संभावना जताई गई।

फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में यात्री उड़ान के रवाना होने का इंतजार करते रहे। स्पाइसजेट की घरेलू उड़ानों के बाद अब जयपुर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट भी लगातार देरी से प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें