कोटा जिले के मंडावरा गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर रखा है। गांव का मतदान केंद्र सूना पड़ा रहा। प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों को समझाइश दी।
राजस्थान के हाड़ौती अंचल में पहले चरण के पंचायत चुनाव का मतदान रविवार को हुआ। कोटा और बारां जिला परिषद सहित पांच पंचायत समितियों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले गए। बारां में 64 फीसदी और कोटा में 58 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
ठंड के चलते सुबह मतदान की गति सुस्त रही। इसी कारण दोपहर तीन बजे करीब 40 फीसदी ही मतदान हो सका। दोपहर बाद मतदान की गति कुछ बढ़ी। कोटा जिला परिषद के 10 वार्ड और सुल्तानपुर इटावा पंचायत समिति के 34 वार्डों में कुल 58.55 फीसदी मतदान हुआ।
उधर बारां जिले की जिला परिषद के 11 वार्ड और अटरू, छबड़ा और छिपाबड़ोद पंचायत समिति के 49 वार्डों में कुल 64.75 फीसदी मतदान हुआ। कोटा जिले के मंडावरा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। प्रशासन ने उन्हें समझाइश दी।
विज्ञापन
इस चुनाव के जरिए कोटा जिला परिषद के 10 वार्ड के और सुल्तानपुर और इटावा पंचायत समितियों के 34 वार्डों के सदस्यों को चुना जाएगा। वहीं बारां जिला परिषद के 11 वार्डों के और अटरू, छबड़ा व छीपाबड़ौद पंचायत समितियों के 49 वार्डों के सदस्यों को चुना जाएगा।