फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव: दो जिलों में संपन्न हुआ मतदान, कोटा में 51.68 तो बारां में 67.87 फीसदी पड़े वोट

Wed, 15 Dec 2021 08:22 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। दोनों जिलों में सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम साढ़े पांच बजे समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान प्रदेश के हाड़ौती संभाग में कोटा और बारां जिले में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव मतदान संपन्न हो गया है। इस दौरान कोटा में 51.68 फीसदी और बारां में 67.87 फीसदी मतदान हुआ। बारां में तीसरे चरण का चुनाव 18 दिसंबर को होगा। पंचायत चुनाव मतदान के लिए 736 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। सुबह 7:30 बजे शुरु हुआ मतदान शाम 5:30 बजे समाप्त हुआ।

विज्ञापन


कोटा जिले में लाडपुरा पंचायत समिति के 15. सांगोद पंचायत समिति के 19 और खैराबाद पंचायत समिति के 23 वार्डों में चुनाव मतदान हुआ। तीनों पंचायत समितियों को मिलाकर जिला परिषद के 13 वार्डो में मतदाताओं ने अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को वोटट दिया। कोटा जिला परिषद में कुल 23 वार्ड हैं। प्रथम चरण में जिला परिषद के 10 वार्डों का चुनाव हुआ था।

बारा जिले में अंता, बारां और छबड़ा पंचायत समितियों के 15-15 वार्डों के लिए चुनाव मतदान हुआ। जिला परिषद के सात वार्डों के लिए भी चुनाव हुआ प्रथम चरण में 11 जिला परिषद वार्ड का चुनाव हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें