फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुम उठाकर भागा तेंदुआ: जंगल से शहर में आया था शिकार करने, गली के कुत्तों ने दौड़ाया 

Tue, 25 Jan 2022 02:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में तेंदुआ भागता हुआ नजर आ रहा है, उसके पीछे कुछ कुत्ते दौड़ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गली के कुत्ते सिर्फ भौंकते ही नहीं है। वे मुस्तैद होकर चौकीदारी भी करते हैं। इसका मजमून राजस्थान के पाली जिले में देखने को मिला, जहां जंगल से शिकार करने शहर आया तेंदुआ कुत्तों के डर से दुम उठाकर भागता दिखाई दिया। रात की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसके बाद इसे खूब देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


घटना पाली जिले के सादड़ी कस्बे की है। दरअसल, सादड़ी कस्बा रणकपुर के जंगलों से सटा हुआ है। सोमवार तड़के सुबह चार बजे एक तेंदुआ जंगलों से घूमता हुआ कस्बे में पहुंच गया। वह बाजार में काफी देर तक घूमता रहा। यहां वह किसी न किसी को अपना शिकार बनाता, लेकिन उससे पहले ही गली के कुत्तों की नजर उस पर पड़ गई और वह उस पर भौंकने लगे। 

कुत्तों ने दौड़ाया 
घटना की जानकारी जब लोगों को हुई, तो बाजार में लगे सीसीटीवी खंगाले गए। इसमें एक जगह तेंदुआ दिखाई पड़ रहा है। वह वीडियो में काफी तेजी से भागता दिख रहा है, उसके पीछे कुत्तों का झुंड है, जो भौंकते हुए उसका पीछा कर रहा है। तेंदुआ नजर आने की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। जब टीम कस्बे में पहुंची तो काफी तलाश करने के बाद भी वह वहां नजर नहीं आया। वन अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की उम्र करीब दो साल रही होगी, वीडियो से देखने में लगता है कि उसके पैर में चोट भी लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें