फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर मिला पाकिस्तानी ड्रोन, कबूतर और पैराशूट साथ में था बंधा

Mon, 08 Jan 2024 10:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले में पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। जैसलमेर सीमा में आए ड्रोन और उस पर बंधे मृत कबूतर को सीमा सुरक्षा बल ने बरामद किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक ड्रोन उड़ता बीएसएफ के जवानों ने पकड़ा है। ये पहला मौका है, जब जैसलमेर सरहद में कोई पाकिस्तानी ड्रोन पकड़ा गया है। BSF जवान उस समय चौंक गए, जब ड्रोन पर एक कबूतर भी बंधा हुआ था। इसके साथ ड्रोन पर एक छोटा पैराशूट भी बंधा था।

विज्ञापन


BSF जवानों ने अपने अधिकारियों को जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल ने शाहगढ़ पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी। शाहगढ़ पुलिस और सीमा सुरक्षा बल दोनों ही ड्रोन की जांच कर रहे हैं। पाकिस्तान का ये ड्रोन भारत-पाक सीमा के शाहगढ़ इलाके की खारिया बीओपी के पास शनिवार देर शाम को उड़ता हुआ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि ड्रोन को आगे की जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।

विज्ञापन


शाहगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी बाबूराम ने बताया कि मामला शनिवार देर शाम का है, जब शाहगढ़ इलाके की खारिया बीओपी के पास 35 बीएन बटालियन, सीमा सुरक्षा बल के जवान चौकसी कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान की सीमा की तरफ से एक ड्रोन उड़ता हुआ भारत की सीमा में आया। ड्रोन बहुत नीचे की तरफ उड़ रहा था। जवानों ने कम ऊंचाई पर उड़ते हुए ड्रोन को दबोचा। जांच करने पर ड्रोन पर एक कबूतर भी बंधा हुआ था। हालांकि, कबूतर मृत था। ड्रोन के साथ एक छोटा पैराशूट भी बंधा था। BSF के जवान ड्रोन के साथ कबूतर और पैराशूट बंधा देखकर हैरान हो गए।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अपने अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने सब जांच के बाद शाहगढ़ पुलिस चौकी को भी मामले की जानकारी दी। शाहगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी बाबूराम ने बताया कि हमने जानकारी ले ली है। अब सीमा सुरक्षा बल आगे की जांच के लिए ड्रोन को दिल्ली भेजेगी, ताकि इसकी अंदरुनी भी जांच हो।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान सीमा से लगते जैसलमेर इलाके में ड्रोन पकड़े जाने का ये पहला मामला है। गंगानगर और पंजाब में तस्करी के लिए ड्रोन मिलते रहते हैं। मगर जैसलमेर सीमा पर ड्रोन मिलने का ये पहला मामला है। सीमा सुरक्षा बल ने ड्रोन मिलने कि घटना के बाद सरहद पर चौकसी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें