फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: निजी अस्पताल के वॉशरूम में मिली युवक की लाश, बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या

Sat, 10 Feb 2024 04:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: जिले के एक निजी अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर ने खुद को इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर शाम युवक ने अस्पताल में ही बेहोशी के इंजेक्शन लगाए थे। इंजेक्शन का डोज हाई होने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू में बस डिपो के पास स्थित निजी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले योगेश जाट (22) निवासी रामपुर सवेरे अपनी ड्यूटी पर आया था। शाम को उसने अस्पताल के ICU के पास स्थित वॉशरूम में खुद को बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मौके पर पुलिस को 4 इंजेक्शन मिले हैं, इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि मृतक योगेश ने चारों इंजेक्शन खुद लगा लिए, इससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल के ICU के पास स्थित वॉशरूम का गेट बंद था, काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो अस्पताल के कर्मचारियों को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ने पर योगेश वॉशरूम में बेहोशी की हालत में मिला। 

अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उसकी जांच की लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। योगेश 6 महीने से अस्पताल में कार्य कर रहा था। सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें