पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में थाना स्तर पर गठित टीम ने एक हफ्ते पूर्व हुई लूट के मामले में खाखरवाड़ा निवासी रमेश कुमार पुत्र प्रकाश कुमार जणवा को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एक हफ्ते पहले पीड़ित का भाई एवं पीड़ित पेट्रोल पंप के पास मजदूरों का हिसाब कर रहे थे, उसी दौरान जान से मारने की नीयत से आरोपी रमेश ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया और पीड़ित की कार और रुपये लेकर फरार हो गया। मामले में वांछित आरोपी रमेश कुमार घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिरों की सहायता से पड़ताल कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से वारदात को अंजाम देने के लिए काम में ली गई बोलेरो भी जब्त कर ली गई है। इस मामले में पहले ही में लूटी गई कार बरामद कर आरोपी कमलेश कुमार, जुबेर खान, विकन जणवा उर्फ विकास व रणसाराम को गिरफ्तार किया जा चुका है।