फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: करणपुर विधानसभा सीट पर 5 को मतदान, जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

Tue, 12 Dec 2023 11:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

Rajasthan News: श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की मृत्यु के कारण स्थगित हुए चुनावों के लिए मतदान की तिथि 5 जनवरी निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर स्थगित हुए चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 5 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह की मृत्यु के कारण यहां चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि करणपुर सीट पर चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी 19 दिसंबर तक अपना नामांकन भर सकेंगे। 22 दिसंबर नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन


करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 11 अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। ज्ञात रहे कि क्षेत्र के करीब 2 लाख 40 हजार मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसकी मतगणना 8 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें