राजस्थान के बीकानेर जिले की भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्र दंतौर में पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक क्विंटल डोडा पोस्त और गई पिकअप गाड़ी भी जब्त की है। दंतौर थानाधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामस्वरूप और मांगीलाल के रूप में हुई है।
थानाधिकारी हरपाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में भारी मात्रा में डोडा पोस्त लाया जा रहा हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दंतौर के गोकुलगढ़ फांटा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर सप्लायर और खरीददार के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।