फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मारने के इरादे से बैल को पैर तोड़कर नहर में फेंका, वन्य जीव प्रेमियों ने किया रेस्क्यू

Mon, 05 Feb 2024 10:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer: कुछ असामाजिक तत्वों ने जिले के मोहनगढ़ नहरी इलाके में एक बैल को घायल करके नहर में फेंक दिया। नहर में डूबते बैल को देखकर वन्य जीव प्रेमियों और ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बैल का रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन
बैल का रेस्क्यू करते वन्य जीव प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेस्क्यू किए गए बैल का पीछे का एक पैर तोड़ा हुआ था और उसे तारों में बांधकर नहर में फेंका गया था। पशु पर हुए इस अमानवीय व्यवहार के चलते वन्य जीव प्रेमियों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ मोहनगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम विश्नोई ने बताया कि बैल को रेस्क्यू कर उसका प्राथमिक इलाज करवाकर उसे इलाज के लिए नागौर स्थित एक गोशाला में भेजा गया है। विश्नोई ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने बैल के पैर तोड़कर उसे तारों से बांधकर नहर में मरने के लिए फेंक दिया था। रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद अब मोहनगढ़ पुलिस ऐसे लोगों की तलाश कर उन पर सख्त कार्रवाई करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने नहर में डूब रहे बैल को देखकर वन्य जीव प्रेमियों और पुलिस को मौके पर बुलाकर बैल को रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बैल को नहर से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों और वन्य जीव प्रेमियों ने पुलिस से इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें