फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: टैक्सी ड्राइवर का अपहरण करके मारपीट कर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम का प्रयास

Wed, 06 Mar 2024 03:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karoli: जिले के बल्लूपुरा गांव में एक टैक्सी ड्राइवर की अपहरण के बाद मारपीट के कारण हुई हत्या को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली जिले में बल्लूपुरा गांव के निवासी टैक्सी ड्राइवर दौलत सिंह की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वह बुधवार को दुर्गशी नागल क्षेत्र में एक शादी समारोह में गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां से लौटते समय बयाना के पास बोलेरो सवार कुछ लोग युवक का अपहरण करके ले गए और मारपीट करके घायल अवस्था में छोड़कर चले गए। परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में करौली अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही करौली कोतवाली पुलिस और बयाना पुलिस करौली अस्पताल पहुंच गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इंकार कर दिया और बाद में गुलाब बाग क्षेत्र में सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया हालांकि पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें