फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: पुलिस से घिरने पर अपराधी ने खुद को मारी गोली, पांच हजार रुपये का था इनामी

Wed, 13 Oct 2021 02:45 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
विज्ञापन
Rajasthan Police फाइल फोटो
विज्ञापन

 राजस्थान के कोटपूतली कस्बे में एक अपराधी ने पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार कुछ अपराधियों के बानसूर से कोटपूतली आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए मंगलवार रात नाके लगाए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक वाहन के नाके पर नहीं रुकने पर पुलिस दल ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख अपराधी वाहन से उतरकर बाजरे के खेतों से होकर भागने लगे।

उपनिरीक्षक राकेश यादव के अनुसार अपराधियों की ओर से गोली चलाए जाने की आवाज आने पर अतिरिक्त बल मंगवाया गया। बाद में पता चला कि एक अपराधी ने खुद को गोली मार ली जबकि बाकी अन्य भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रूपचंद उर्फ सुखा के रूप में हुई है जिस पर 5,000 रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ झुंझुनू के खेतड़ी थाने में हत्या के आरोप में मामला दर्ज था। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें