विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, सड़क पर बिखरे पत्थर और सामान।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में बीच मामूली बात को लेकर झड़प हो गई। ठेले लगाने की बात से शुरू हुई यह झड़प पथराव में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके, इसमें करीब छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
दरअसल, जयपुर के रामगंज थाना इलाके में स्थित नवाबों के चौक पर ठेले लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस छोटी सी कहासुनी ने बाद में उग्र रूप ले लिया और पथराव शुरू हो गया। सूचना के बाद मौक पर पहुंची रामगंज थाना पुलिस दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया। इसके बाद भी माहौल तनाव पूर्ण रहा। इसे देखते हुए इलाके में पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।