गंगापुरसिटी के बामनवास थाना क्षेत्र में एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में कर बामनवास अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।
मृतक युवक की शिनाख्त राजेश कुमार योगी (20) पुत्र छोटेलाल निवासी अमावरा के रूप में हुई है। बामनवास थाने के एएसआई अब्दुल खल्लाक ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया युवक की मौत जलने से होना ही मान रही है।
थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है और घटना को हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है।