गैंगस्टर संदीप की हत्या कर इस तरह भागे बदमाश।
- फोटो : सोशल मीडिया
किसने की संदीप की हत्या?
संदीप की हत्या किसने की इस बात की जांच अभी पुलिस कर रही है, लेकिन दो गैंग ने गैंगस्टर की हत्या की सुपारी ली है। पंजाब की बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हमने संदीप की हत्या कराई है। यह गैंग आर्मेनिया से ऑपरेट होती है। इसके अलावा हरियाणा की दीप्ति गैंग ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संदीप की हत्या कराने का दावा किया। दीप्ति गैंग ने अपने सोशल मिडियो पोस्ट में लिखा- इस मर्डर की जिम्मेदारी अनिल बिश्नोई और दीप्ति लेते हैं। यह संदीप गोदारा की हत्या का बदला है। इसका बंबीहा गैंग से कोई लेना-देना नहीं है।
15 साल पहले कैसे शुरू हुई दुश्मनी?
हरियाणा के दीप्ति सिंह यादव गैंग और संदीप विश्नोई की सेठी गैंग की दुश्मनी 15 साल पुरानी यानी 2007 की है। हरियाणा के एक कॉलेज से दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हुई थी। 2007 में हरियाणा के हिसार जिले के जाट कॉलेज में संदीप विश्नोई और दीप्ति गैंग के संदीप गोदारा के बीच लड़ाई हुई। 2011 में दीप्ति पर कॉलेज के बाहर फायरिंग हुई। संदीप विश्नोई पर इ फायरिंग का आरोप लगा तो दीप्ति गैंग ने बदला लेने की ठान ली। इसके बाद 2013 और 2015 में दोनों गैंग ने एक दूसरे के साथियों की हत्या की।
सड़क पर पड़े खाली खोखे।
- फोटो : सोशल मीडिया