फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAS की मुख्य परीक्षा स्थगित: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लिया निर्णय, नई तारीख अभी तय नहीं

Wed, 23 Feb 2022 07:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरएएस की 25 और 26 फरवरी को होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने आरएएस-प्री 2021 का रिजल्ट रद्द कर दिया था। इस आदेश के बाद दोबारा से रिजल्ट जारी होने के बाद ही परीक्षा का अयोजन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की 25 और 26 फरवरी को होने वाली मुख्य परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में बुधवार को हुई फुल कमीशन की बैठक में यह फैसला लिया गया। आरएएस प्री का रिजल्ट रद्द होने के बाद आरएएस अध्यक्ष संजय कुमार श्रोत्रिय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था। चर्चा के बाद आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई। 

विज्ञापन


इधर, हाईकोर्ट के आरएएस प्री का परिणाम रद्द करने के फैसले के खिलाफ आरपीएससी ने डबल बेंच सुनवाई के लिए याचिका लगाई थी। सुनवाई के बाद डबल बेंच ने हाईकोर्ट में फैसले पर रोक लगा दिया है। अब हाईकोर्ट की डबल बेंच के फैसले के बाद ही तय होगा कि आगे क्या होने वाला है।

दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को आरएएस-प्री 2021 का रिजल्ट रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट ने पांच विवादित प्रश्नों की जांच के लिए कमेटी बनाने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद अब दोबारा से रिजल्ट जारी करनी होगा। जस्टिस महेन्द्र गोयल की बेंच ने अंकित शर्मा सहित अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था। बता दें कि आरएएस की मुख्य परीक्षा स्थगित कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी दस फरवरी से जयपुर में सत्याग्रह भी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें