फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 23वें पाट महोत्सव पर शहर में निकली शोभायात्रा, श्याम बाबा के रंग में सराबोर हुआ शहर

Sun, 11 Feb 2024 02:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: शहर में श्री श्याम मंदिर चरण धाम के 23वें पाट महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर भव्य मंगल कलश यात्रा एवं रामायण शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें केसरिया परिधान में हजारों महिलाओं समेत अपार जनसमूह ने भाग लिया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, मानगंज व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी व मुख्य यजमान मदनलाल मुरारीलाल बेवाल पापड़दा वालों ने पूजन कर शोभायात्रा को सहजनाथ महादेव मंदिर से रवाना किया।

विज्ञापन


शोभायात्रा गुप्तेश्वर सर्किल, शिव सर्किल, लालसोट रोड, रामकरण जोशी स्कूल, गणेश मंदिर, नया कटला, मानगंज, नई मंडी रोड होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। इस बीच जगह-जगह लोग शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करते नजर आए।

शोभायात्रा के साथ रथ में सवार श्याम प्रभु के दरबार की आरती उतारकर लोगों ने दर्शन लाभ प्राप्त किया। शोभायात्रा में शाही लवाजमे के साथ 108 रामायण की पोथियां लिए पुरुष चल रहे थे। भक्तों के हाथों में श्याम ध्वज पताकाएं थीं। साथ ही हजारों महिलाएं मंगल कलश लिए शामिल हुईं।
विज्ञापन


श्याम मंदिर चरण धाम पर फाल्गुनी मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। शोभायात्रा में अजय शर्मा, राजू महरवाल, दीक्षा राठौड़, प्रिंस खंडेलवाल, राजू राठौड़, नीतू खंडेलवाल एवं राजू खंडेलवाल के भजनों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य यजमान सत्यनारायण और पंकज रावत ने कलाकारों का स्वागत किया। पाटोत्सव के दौरान श्याम मंदिर चरण धाम पर आकर्षक सजावट की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें