फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नागौर में सड़क हादसे में छह पुलिसकर्मियों की मौत, लगातार तीन दिन से कर रहे थे चुनावी ड्यूटी

Sun, 19 Nov 2023 11:00 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Rajasthan: नागौर में पुलिस जवानों की कार की ट्रक में टकराने से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पुलिस जवानों से भरी गाड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में छह पुलिस जवानों की मौत हो गई। तीन अन्य पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी पुलिस जवान चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, अत्यधिक थकान और लगातार ड्यूटी बनी हादसे की वजह, जिन पुलिस कर्मियों की हादसे में मौत हुई वे लगातार तीन दिन से ड्यूटी पर ही थे। वहीं, दूसरे दिन नागौर में PM मोदी की रैली में दिनभर, इसके बाद ट्रैफिक को निकालने में रात तक ड्यूटी किए। इसके बाद रात नौ बजे आदेश आया कि तुरन्त जाब्ता झुंझुनूं रिपोर्ट करे। वहां से SP अगले दिन जाब्ते को बीकानेर भेजा जाना था। इस लंबी ड्यूटी की आपाधापी, गहरी थकान और एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए किसी संसाधन का इंतजाम नहीं होना। अपने स्तर पर ही गन्तव्य तक पहुंचने के लिए खुद ही गाड़ी का इंतजाम किए।

चूरू के पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक ने बताया कि हादसा सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिसकर्मी चुनावी बैठक में शामिल होने तारानगर जा रहे थे। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान खींवसर थाने के एएसआई रामचन्द्र, कांस्टेबल कुंभाराम, सुरेश मीना, थानाराम और महेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज सुबह-सुबह चूरू के सुजानगढ़ सदर क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटना में पुलिसकर्मियों के हताहत होने की दुखद खबर मिली। इस दुर्घटना में मारे गए सभी पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें