फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बिना नंबर की गाड़ी में देशी कट्टे लेकर घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, दो अपचारी निरुद्ध

Sat, 26 Mar 2022 12:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर के फतेहपुर में वारदात की फिराक में बिना नंबर की गाड़ी में घूमते दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए गए है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर की फतेहपुर सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। सभी आरोपी बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में घूम रहे थे। पुलिस ने उनके पास से देशी कट्टा और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए निकले थे। वे ऐसा कुछ कर पाते उससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ में कर रही है। 

विज्ञापन


सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गुरुवार को थानाधिकारी फतेहपुर सदर लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में रोलसाहबसर हुडेरा रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बिना नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी को रोका गया। इसमें चार संदिग्ध युवक बैठे थे।

चारों युवकों के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने गांव रुकनसर थाना रामगढ़ सेठन निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू रुकनसर (23) पुत्र मोहन लाल मेघवाल और गांव गोड़िया बड़ा थाना सदर फतेहपुर सीकर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू गोड़िया पुत्र कुरडा राम जाट (23) को गिरफ्तार कर दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया।
विज्ञापन


एसपी राष्ट्रदीप ने बताया कि जितेंद्र उर्फ जीतू रुकनसर के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और जीतू गोड़िया सहित दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ के केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें