फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नाकाबंदी में पुलिस ने पकड़ी संदिग्ध कार, गाड़ी में मिले छह अलग-अलग नंबरों की प्लेट्स

Thu, 27 Oct 2022 08:15 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार पकड़ी है। गाड़ी में छह अलग-अलग नंबरों की प्लेट मिली है। 
विज्ञापन
बाड़मेर में पुलिस ने संदिग्ध कार चालक को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के थाना मंडली पुलिस ने मंगलवार को बागावास क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध क्रेटा कार से अलग-अलग नंबर की छह प्लेट और मास्टर चाबी बरामद कर कार जब्त कर ली है। कार सवार आरोपी हेमा राम देवासी पुत्र डूंगरा राम (उम्र- 23 वर्ष) निवासी सांगावत की ढाणी बागावास थाना मंडली को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि मंगलवार को सीओ नीरज डेलू के सुपर विजन एवं थाना अधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में थाना मंडली पुलिस की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सरहद बागावास में मंगलवार को नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी में संदिग्ध क्रेटा कार को रोकने का इशारा करने पर चालक नाकाबंदी से करीब 20 मीटर पहले कार से उतरकर भागने लगा। भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। कार की तलाशी में पिछली सीट पर अलग-अलग रजिस्टर नंबर की 16 नंबर प्लेटें व एक मास्टर चाबी मिली। वाहन पर अंकित नंबरों के संबंध में भी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर कार जब्त कर आरोपी कार चालक हेमाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन व नंबर प्लेटों के बारे में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें