पीड़ित ने बताया कि उसकी एक परिचित महिला उसे मकान दिखाने के लिए ले गई थी। यहां पहुंचे के बाद महिला ने उसे कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद आए उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और न्यूड वीडियो बनाकर एक लाख रुपए मांगे। नहीं देने पर आरोपी उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए, उसमे तीस हजार रुपए रखे हुए थे।
नागौर के एक किराना व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ब्लैकमेलिंग में सफल नहीं हो पाए तो व्यापारी की स्कूटी और 30 हजार लेकर भागे गए। यह घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। व्यापारी ने आरोप लगाया कि एक महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी संजय खत्री पुत्र गुलाब चंद खत्री ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले नागौर में अजमेर निवासी निशा की दुकान थी। जहां पर वह मार्केटिंग करने और आर्डर के अनुसार माल पहुंचाने जाता था। करीब एक साल पहले निशा ने दुकान खाली कर दी थी।
10 दिन पहले निशा ने उसे फोन कर बताया कि वह नागौर में किराना और फैंसी आइटम की दुकान फिर से खोलना चाहती हैं, इसलिए उसे किराए का मकान चाहिए। संजय ने बताया कि 22 मार्च को निशा ने फोन कर उससे कहा कि वह नागौर आ गई और उसे मकान मिल गया है। साथ ही गैस का सिलेंडर दिलाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
संजय ने बताया कि इसके बाद दोपहर 1:30 बजे निशा ने दोबारा फोन आया। उस समय वह मार्केटिंग के लिए सलेउ रोड से कृषि उपज मंडी की तरफ जा रहा था। निशा वहां मिली और मकान दिखाने के लिए अंदर ले गई। इसके बाद दरवाजा बंद कर लिया। इसके दो-तीन मिनट बाद दो लड़के आए और उन्होंने पूछा कि तुम कौन हो तो उसने अपना परिचय दिया।
इसके बाद दोनों लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि एक लाख रुपए पेटीएम करो नहीं तो झूठा केस दर्ज कराकर फंसा देंगे। इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े उतारकर वीडियो भी बना लिया। तीन घंटे तक कमरे में बंद करने के बाद बाहर खड़ी स्कूटी में लेकर फरार हो गए, उसमे तीस हजार रुपए रखे थे। इसके बाद पीड़ित अपने घर पहुंचा और पत्नी व भाई को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।