फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे महंत प्रताप पुरी, योगी आदित्यनाथ को बताया दिव्य आत्मा

Sat, 10 Feb 2024 10:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन करने मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को दिव्य आत्मा बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम वाला निशाना साधने के अलावा कोई मुद्दा नहीं  रह गया है।
विज्ञापन
महंत प्रतापपुरी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के विश्व प्रसिद्ध बालाजी धाम पर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने बालाजी के दर्शन किए। सिद्धपीठ महंत नरेशपुरी महाराज ने उन्हें माला पहनाकर गदा भेंट की।

विज्ञापन


बजट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिरों के लिए सरकार ने जो 300 करोड़ रुपए दिए हैं, इससे मंदिरों का विकास होगा। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में प्रताप पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कोई दिव्य आत्मा हैं, उनसे पहले उत्तरप्रदेश में और कई राजा आए और गए लेकिन योगी के समय राम मंदिर बनना हमारे सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए हिंदू-मुस्लिम के नाम पर भाजपा पर निशाना साध रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान में 25 और देश में 400 के पार भाजपा सीटें जीत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें