फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: स्कूल शिक्षा परिवार के वार्षिक कार्यक्रम में बोले किरोड़ी मीणा- भ्रष्टाचारियों की चोटी पकड़ी जाए

Fri, 02 Feb 2024 01:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: जिले के महुआ में स्कूल शिक्षा परिवार के वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने महुआ के पूर्व विधायक का नाम लिए बगैर कहा कि क्षेत्र में पिछले 10 सालों से भ्रष्टाचार कर रहे लोगों की चोटी पकड़ी जाएगी, वे बचने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने स्कूल शिक्षा परिवार के वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शिरकत करते हुए कहा कि आप सब लोगों ने डबल इंजन की सरकार बनाई है। सरकार ने 13 जिलों में ईआरसीपी देकर अपना काम कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य की 40 प्रतिशत आबादी को इस योजना के आने से पानी पीने के लिए मिलेगा। उन्होंने महुआ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पिछले 10 सालों से जो लूट मची है, जिसने भ्रष्टाचार किया है, उन भ्रष्टाचारियों की चोटी पकड़नी पड़ेगी। 

चाहे कोई कितना ही बड़ा व्यक्ति हो उसे हम नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, भजन सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही हम भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों में भेजने का काम करेंगे और प्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें