फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सड़क सुरक्षा माह के तहत नियमपूर्वक वाहन चलाने के निर्देश, अनदेखी करने पर लगेगा जुर्माना

Tue, 16 Jan 2024 04:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर

सार

Sawai Madhopur: जिले में पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत दुपहिया और चौपहिया वाहन चालकों से नियमपूर्वक वाहन चलाने को आग्रह किया गया।
विज्ञापन
राजस्थानसड़क सुरक्षा माह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वधान में जिले भर में सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके चलते पहले सड़क पर चलने वाले दो पहिया तथा चौपाहिया वाहन चालकों से समझाइश करके उन्हें नियमपूर्वक चलने का आग्रह किया जाएगा। नहीं मानने पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने की नसीहत दी जाएगी तथा चौपाहिया वाहनों में सवारी करने वाले लोगों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने होंगे। सड़क सुरक्षा माह के शुरुआती कुछ दिनों तक समझाइश का दौर चलेगा। उसके बाद नहीं मानने पर जुर्माना लगाया जाएगा। परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें