फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के सतपुड़ा गांव को मिली पैंथर की दहशत से आजादी, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

Mon, 04 Jul 2022 07:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ के सतपुड़ा गांव में कुछ दिनों से पैंथर का आतंक था। वन विभाग ने पिंजरे लगाकर उसे पकड़ा और बस्सी वन्य अभयारण्य में छोड़ दिया। 
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में पैंथर को रेस्क्यू किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले के सतपुड़ा गांव में पैंथर की हलचल थी। पिछले कुछ दिनों से यह पैंथर मवेशियों का शिकार कर रहा था। ग्रामीणों में दहशत थी और इस वजह से वन विभाग ने दो पिंजरे लगाकर उसे पकड़ा। बाद में उसे बस्सी वन्य अभयारण्य में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित सतपुड़ा गांव में पैंथर की हलचल से ग्रामीण दहशत में थे। रविवार देर रात मादा पैंथर को पिजंरे में कैद करने में सफलता मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पैंथर ने पिछले एक महीने से दहशत कायम कर ली थी। दो दिन पहले भी उसने गांव में गाय के बछड़े का शिकार किया था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी।  

दो पिंजरे लगाए थे
वन विभाग ने ग्रामीणों में फैली दहशत को गंभीरता से लिया और पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अलग-अलग जगह दो पिंजरे लगाए। इसमें शिकार की तलाश कर रही एक वयस्क मादा पैंथर कैद हो गई। सोमवार सुबह ने ग्रामीणों ने पिंजरे में मादा पैंथर को देखकर वन विभाग को सूचित किया। इस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा, नाका इंचार्ज सहनवा भूपेंद्र कुमार मीणा, मनोज शर्मा, वन पाल इंद्र सिंह तंवरी, विशाल मीणा, वन रक्षक पंकज वैष्णव, नाथू सिंह की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से इस मादा पैंथर को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बस्सी वन्य जीव अभयारण्य में छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें