फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चूरू में रुई के गोदाम में लगी आग, 7 लाख रुपये का माल जला

Tue, 25 Oct 2022 08:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

सूचना पर पहुंची नगर परिषद की दमकल के साथ पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझती सब कुछ जल गया था। आग लगने से गोदाम में रखी करीब 6 से 7 लाख रुपये की रुई और एक बाइक जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन
सात लाख रुपये का माल जला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले के दादाबाड़ी में दीपावली की रात एक रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखी करीब 6 से 7 लाख रुपसे की रुई और एक बाइक जलकर खाक हो गईं। आग कैसे लगी इन कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


गोदाम मालिक अनवर ने बताया कि सोमवार को वह कुछ देर पहले ही गोदाम से गया था। इस दौरान गोदाम के पास रहने वाले लोगों ने फोन कर बताया कि आग लग गई है। 

मौके पर पहुंचकर देखा तो आग ने भयावह रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची नगर परिषद की दमकल के साथ पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझती सब कुछ जल गया था। आग लगने से गोदाम में रखी करीब 6 से 7 लाख रुपये की रुई और एक बाइक जलकर खाक हो गई है। हालांकि, आग कैसे लगी अभी इस बात का पता नहीं चल सका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें