फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: संभागीय आयुक्त के औचक निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Sun, 28 Jan 2024 09:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: राज बदलने के साथ ही प्रदेश का प्रत्येक विभाग चुस्ती में आ गया है। इसी के चलते संभागीय आयुक्त आरुषी मलिक ने रात साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से वहां मौजूद चिकित्सा कर्मियों एवं स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
संभागीय आयुक्त आरुषी मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचीं संभागीय आयुक्त के साथ कलेक्टर देवेंद्र कुमार भी अस्पताल में मौजूद थे। दोनों अधिकारियों को एक साथ अस्पताल में देखकर वहां मौजूद स्टाफ में भागदौड़ मच गई। अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखकर आरुषी मलिक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधारा जाए।

विज्ञापन


उन्होंनें इमरजेंसी के साथ ही लेबर रूम और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया और स्टाफ को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर संभागीय आयुक्त औचक निरीक्षण के लिए आई भीं और कुछ ही देर में खानापूर्ति करके रवाना हो गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें