फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ट्रक में जा भिड़ी कार, जयपुर-कोटा हाईवे पर रोड एक्सीडेंट में दो की मौत, तीन गंभीर

Mon, 06 May 2024 08:14 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

जयपुर-कोटा हाईवे 52 पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक में कल देर शाम जयपुर से कोटा जा रही एक कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत होने से कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सदर पुलिस थाने के नजदीक जयपुर-कोटा हाईवे 52 पर हुआ।

विज्ञापन


वाहनों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर जाम लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे युवकों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत नजदीकी सआदत अस्पताल पहुंचाया, तीनों घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। 
विज्ञापन


हादसे में कोटा के ठिगल्या निवासी प्रधुम्न मीना और आयुष की मौत हो गई, जबकि राजकुमार मीना, रूद्रेश और  सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें