Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के पुराना बस स्टैंड इलाके में शनिवार दोपहर को बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान अतिक्रमण के बीच एक ड्रम और लोहे के बक्से में तलवारें रखीं हुईं थी। जिन्हें देखकर कर्मचारी चौंक गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलवारों को जब्त कर लिया है।
प्रताप नगर थाना पुलिस मौके के अनुसार शनिवार दोपहर को नगर परिषद की टीम पुराना बस स्टैंड में अतिक्रमण हटा रही थी। इस दौरान अतिक्रमण के पीछे रखे एक ड्रम और छोटे बस्से में काफी संख्या में तलवारें मिली हैं। पुलिस तलवरों को जब्त कर थाने ले लाई। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया है कि कितनी तलवारें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
किसने और क्यों रखीं गईं तलवारें
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अतिक्रमण के बीच छिपाकर इतनी तलवारें किसने और क्यों रखीं थी। कहीं यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं हैं। बता दें कि जिस जगह प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाया है वहां नगर परिषद कि ओर से अन्नपूर्णा रसोई बनाई जाएगी।